Monday, March 2, 2026
HomeNATIONALRaja Raghuvanshi murder case: कौन है संजय वर्मा, जिसे सोनम ने की...

Raja Raghuvanshi murder case: कौन है संजय वर्मा, जिसे सोनम ने की 100 से ज्यादा कॉल? पुलिस का एक और खुलासा

Raja Raghuvanshi murder case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी को लेकर पुलिस ने एक और खुलासा किया है। सोनम ने शादी से पहले एक व्यक्ति को 100 से अधिक फोन कॉल किए थे, बाद में जांच में पता चला कि यह उसके प्रेमी राज कुशवाह का छद्म नाम ‘संजय वर्मा’ था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Operation Sindhu: ईरान में फंसे 110 भारतीय छात्रों को लेकर दिल्ली पहुंचा विमान, ऑपरेशन सिंधु के तहत हुई वापसी

शादी के बाद भी कॉल रही जारी

पिछले महीने पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा में इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी सोनम समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) विवेक सिम ने बताया, “हमें पता चला है कि सोनम ने राजा से शादी से पहले ‘संजय वर्मा’ नामक व्यक्ति को 100 से अधिक फोन कॉल किए थे। शादी के बाद भी ये कॉल जारी रही।”

संजय वर्मा कोई और नहीं…

पुलिस ने संजय वर्मा का पता लगाने के लिए इंदौर में तलाशी अभियान चलाया, जिसका फोन बंद था। सिम ने बताया कि बाद में पता चला कि ‘वर्मा’ कोई और नहीं, बल्कि राज कुशवाह है, जिसने अपनी प्रेमिका के पति की हत्या की साजिश रची थी।

तीन बार हुई हत्या की कोशिश

पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि हत्यारों ने तीन असफल प्रयासों के बाद 23 मई को राजा रघुवंशी की हत्या करने में कामयाबी हासिल की। इससे पहले राजा की हत्या का प्रयास गुवाहाटी, नोंग्रियाट और वेइसाडोंग फॉल्स के पास किया गया था।

न स्वीकारी है, न कभी स्वीकारेंगे… PM मोदी और ट्रंप में 35 मिनट चली बात, मध्यस्थता पर दो टूक

वित्तीय मकसद की जांच

प्रेम प्रसंग के अलावा, पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि राजा रघुवंशी की मौत से किसी को वित्तीय मकसद तो नहीं है। विशेष जांच दल (SIT) की एक टीम मध्य प्रदेश के इंदौर में है और कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के पीछे किसी भी संभावित वित्तीय मकसद का पता लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments