नई दिल्ली : बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में उठे दर्द के बाद एआर रहमान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चेन्नई में अपने घर पर रुके एआर रहमान ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां एआर रहमान की जांच की जा रही है। जल्द ही आगे का हेल्थ अपडेट भी अस्पताल जारी कर सकता है।
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए SpaceX ने लॉन्च किया मिशन
बता दें कि कुछ दिन पहले एआर रहमान की पूर्व पत्नी सायरा बानो के भी मेडिकल इमरजेंसी के चलते अस्पताल में भर्ती होने की खबरें सामने आई थी। अब एआर रहमान को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। अपनी पूर्व पत्नी के बीमार होने के बाद एआर रहमान ने भी बयान जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा था, ‘कुछ दिन पहले सायरा रहमान को मेडिकल इमरजेंसी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी सर्जरी की गई थी।
BJP नेता की हत्या से सनसनी… जमीन विवाद में स्टोर के अंदर दौड़ाकर मारी गोली
इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान, उनका एकमात्र ध्यान जल्दी ठीक होने पर है। वह अपने आस-पास के लोगों की चिंता और समर्थन की गहराई से सराहना करती हैं और अपने कई शुभचिंतकों और समर्थकों से उनकी भलाई के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करती हैं।’