नई दिल्ली : NEET पेपर लीक मामले में बीते दिनों बड़ी सफलता मिली थी। दरअसल पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई ने राकेश रंजन उर्फ रॉकी को गिरफ्तार कर लिया है। रॉकी की गिरफ्तारी के बाद उसे पटना की अदालत में पेश किया गया, जिसर कोर्ट ने रॉकी को 10 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया। बता दें कि रॉकी नवादा जिले का रहने वाला है। वह पिछले कुछ सालों से रांची में रहकर रेस्टोरेंट चलाने का काम करता है। सूत्रों के मुताबिक, नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद रॉकी ने उसे सॉल्व कराकर चिंटू के मोबाइल पर भेजा था।
NEET Paper Leak मामले में पटना से 4 मेडिकल छात्रों की हुई गिरफ्तारी, एम्स के डायरेक्टर ने की पुष्टि
RELATED ARTICLES

