महासमुंद : महासमुंद जिले में बिंद्रावन के खेत में एक शख्स का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक के चेहरे पर जलने के निशान भी मिले हैं। घटनास्थल के पास एक कार खड़ी मिली है।
कार को देखकर ऐसा लगता है कि उसमें तोड़फोड़ की गई है। मौके पर शराब की खाली बोतल, दो डिस्पोजल और चखना भी मिला है। शव की शिनाख्त मनोज तिवारी (35) के रूप में हुई है।
CG Crime News : फंदे पर लटका मिला शख्स, पास में पड़ी थी शराब की बोतल और दो गिलास, उठ रहे कई सवाल
बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी भोथा गांव का रहने वाला था। वह धान खरीदी केंद्र कसेकेरा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद में कार्यरत था। मौके पर एएसपी और कोमाखान थाना पुलिस मौजूद है। शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।