Thursday, November 5, 2026
HomeNATIONALRailway News: नए साल से सस्ता होगा ट्रेन का सफर, सुपरफास्ट से...

Railway News: नए साल से सस्ता होगा ट्रेन का सफर, सुपरफास्ट से एक्सप्रेस बनेंगी 17 ट्रेनें

नई दिल्ली : रेलवे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी से हटाकर सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में बदलने का निर्णय लिया है। इसके लिए संबंधित ट्रेनों के नंबरों में बदलाव किया जाएगा। यह नई व्यवस्था 1 जनवरी से लागू होगी। सुपरफास्ट श्रेणी से बाहर होने के बाद यात्रियों को सुपरफास्ट अधिभार नहीं देना पड़ेगा, जिससे टिकट का किराया कम हो जाएगा।

देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन में मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं, 280 किमी/घंटा की रफ्तार समेत जानें टॉप 20 फीचर्स

सुपरफास्ट अधिभार से मिलेगी राहत

रेलवे के निर्धारित मानकों के अनुसार, औसतन 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों को सुपरफास्ट का दर्जा दिया जाता है। इन ट्रेनों के नंबर सामान्य तौर पर 12 या 2 से शुरू होते हैं। सुपरफास्ट श्रेणी में होने के कारण यात्रियों से टिकट के साथ अतिरिक्त अधिभार भी लिया जाता है।

वर्तमान व्यवस्था के तहत स्लीपर क्लास के यात्रियों से 30 रुपये, एसी चेयरकार, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी और सेकंड एसी में 45 रुपये, जबकि फर्स्ट एसी और एग्जीक्यूटिव क्लास में 75 रुपये सुपरफास्ट अधिभार वसूला जाता है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेनों की समयबद्धता और परिचालन की समीक्षा वार्षिक आधार पर या नया टाइम टेबल लागू करते समय की जाती है। ट्रेनों के ठहराव बढ़ने, संबंधित रूट पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने और अन्य परिचालन कारणों से कई बार ट्रेनें निर्धारित समय से लगातार देरी से चलने लगती हैं। ऐसी स्थिति में उनके दर्जे में बदलाव किया जाता है।

इन ट्रेनों के नंबर में होगा बदलाव

रेलवे की ओर से जिन ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी से सामान्य एक्सप्रेस में बदला जा रहा है, उनकी सूची इस प्रकार है।

Bank Holidays November 2026: नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? RBI ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर

ट्रेन का नाम पुराना नंबर नया नंबर
टनकपुर-पुरानी दिल्ली पूर्णागिरि जनशताब्दी 12035 15317
पुरानी दिल्ली-टनकपुर पूर्णागिरि जनशताब्दी 12036 15318
देहरादून-काठगोदाम नैनी जनशताब्दी 12091 15315
काठगोदाम-देहरादून नैनी जनशताब्दी 12092 15316
मुरादाबाद-रामनगर कॉर्बेट पार्क लिंक एक्सप्रेस 25013 15313
रामनगर-मुरादाबाद कॉर्बेट पार्क लिंक एक्सप्रेस 25014 15314
मुरादाबाद-रामनगर लिंक एक्सप्रेस 25035 15335
रामनगर-मुरादाबाद लिंक एक्सप्रेस 25036 15336
इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस 20801 18633
नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस 20802 18634
दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस 22551 15541
जालंधर सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस 22552 15542
पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22355 13255
चंडीगढ़-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22356 13256
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस 12557 15577
आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस 12558 15578
राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस 12391 13291
नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस 12392 13292

यात्रियों को क्या होगा फायदा?

सुपरफास्ट श्रेणी से सामान्य एक्सप्रेस में बदलाव होने के बाद यात्रियों को टिकट पर लगने वाले अतिरिक्त सुपरफास्ट अधिभार से राहत मिलेगी। इससे खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों का खर्च कम होगा। हालांकि, यात्रियों को 1 जनवरी से यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेनों के नए नंबर का ध्यान रखना होगा। टिकट बुकिंग और यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES पर ट्रेन की जानकारी जरूर जांच लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments