Friday, March 13, 2026
HomeNATIONALफुटबॉल के फाइनल मैच में गिरी दर्शक दीर्घा की गैलरी, मची चीख-पुकार,...

फुटबॉल के फाइनल मैच में गिरी दर्शक दीर्घा की गैलरी, मची चीख-पुकार, एक के ऊपर एक गिरे लोग, 35 घायल

केरल के एर्नाकुलम जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दनार पब्लिक स्कूल के मैदान में आयोजित एक स्थानीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान दर्शक दीर्घा की अस्थायी गैलरी ढह गई। इसके कारण 35 लोग घायल हो गए।

बंगाल में हिंसा भड़काने के लिए BJP जिम्मेदार… मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर घिरीं ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

रविवार रात 10 बजे हुआ हादसा

स्कूल के फुटबॉल मैदान में ये हादसा रविवार रात 10 बजे हुआ। मैच शुरू होने से कुछ क्षण पहले ही दर्शकों की संख्या बढ़ गई। फाइनल देखने के लिए करीब 2,000 दर्शक जमा हुए थे।

बैठने के लिए बनाई गई थी अस्थायी गैलरी

फुटबॉल मैदान में दर्शकों के बैठने के लिए लोहे के पाइप और सुपारी के पेड़ की लकड़ी अस्थायी गैलरी बनाई गई थी। ज्यादा लोगों की वजह से दर्शक दीर्घा की अस्थायी गैलरी का एक हिस्सा अचानक ढह गया। धीरे-धीरे ये पीछे की ओर झुक गया और ज्यादा वजन की वजह से नीचे गिर गया।

बालको के विश ट्री अभियान ने चौथे वर्ष भी बच्चों के सपनों को किया साकार

एक के ऊपर एक गिरे लोग

तभी फुटबॉल का फाइनल मैच देखने पहुंचे दर्शकों के बीच चीख-पुकार मच गई। एक-एक कर लोग दर्शक दीर्घा से नीचे गिरने लगे। एक के ऊपर एक चढ़ गए। इस कारण कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है। फुटबॉल मैच के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments