कोरबा – भारतीय श्रम सहकारी समिति, नई दिल्ली अध्यक्ष लखन लाल साहू द्वारा कुसमुंडा क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अमरीक सिंह रिंकू को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। उन्हें भारतीय श्रम सहकारी समिति मर्यादित नई दिल्ली द्वारा कोरबा जिला में कोऑडिनेटर के पद पर नियुक्त किया गया है। संस्था के उद्देश्य को आम जन मानस हेतु शिक्षा, प्रशिक्षण (निशुल्क) न्याय तथा रोजगार आदि क्षेत्र में कार्य करने हेतु युवाओं को प्रोत्साहित करना है। अमरीक सिंह रिंकू को संभाग के सभी जिलों में प्रभारी अध्यक्ष नियुक्ति का अधिकार दिया जाता है। इसके अलावा संभाग में भारतीय सहकारी सोसायटी नई दिल्ली द्वारा भारतीय गुणवत्ता परिषद् द्वारा दी जा रही निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु श्री सिंह को अधिकार दिया गया है। संभाग में सहकारिता के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिले इसकी ओर निरंतर ध्यान दिए जाने की अपेक्षा संस्था द्वारा की गई। अमरीक सिंह रिंकू को मिले इस अहम जिम्मेदारी से क्षेत्र में उनके शुभ चिंतकों में खुशी की लहर है।
उपरोक्त संस्था का कार्यालय प्रधान कार्यालयः 14-डी, आत्माराम हाउस 1-टॉल्सट्राय रोड नई दिल्ली पिन 110001 है।