Wednesday, February 5, 2025
HomeChhattisgarhकोरबा के विकास नगर वार्ड में भाजपा - कांग्रेस में सीधी टक्कर

कोरबा के विकास नगर वार्ड में भाजपा – कांग्रेस में सीधी टक्कर

कोरबा – कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले कोरबा नगर निगम अंतर्गत विकास नगर वार्ड क्रमांक पहले 59 अब 63 में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा। कोई भी यहां से निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ रहा है। यह सीट महिला सीट घोषित हुई है। कांग्रेस ने यहां से अपनी सबसे दमदार कार्यकता श्रीमती गीता गवेल को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने बीजेपी की वरिष्ठ कार्यकर्ता और क्षेत्र की जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती वरिंदर जीत कौर को टिकट दिया है। वैसे तो वार्ड चुनाव व्यक्ति विशेष चुनाव होता है, परंतु पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों के दम पर भी चुनाव में हार जीत का फैसला होता है। सर्वप्रथम निगम वार्ड बनने के बाद एक बार भाजपा से यहां से जीत हासिल की जिसके बार लगातार यहां से कांग्रेस ही विजय होते आ रही हैं।

बीते कुछ वर्षों में कॉलोनी क्षेत्र से बस्ती क्षेत्र तक विकास कार्यों की एक पूरी गाथा लिखी गई है। हर क्षेत्र में कार्य हुए हैं।सड़क,बिजली,पानी, नाली,गार्डन,मुक्तिधान,खेल मैदान सभी दिशाओं में विकास कार्य यहां देखने को मिलता है। वर्तमान दोनों ही पार्टी के प्रत्याशी इन्हीं विकास कार्यों को आगे निरंतर बनाए रखने का वायदा करते हुए चुनावी मैदान में है। अब देखना लाजमी होगा कि जनता किसे अपना अमूल्य वोट देती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments